Hindi Vyakaran for REET : नमस्कार साथियों आज हम लेकर आयें है अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 ( आरईईटी )के लिए हिन्दी व्याकरण के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी REET 2025 ये प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रामबाण सिद्ध होगी अतः इस प्रश्नोत्तरी को आप एक बार अवश्य अटेन्ड करे और अपने मित्रों के साथ share करें । हिन्दी व्याकरण टेस्ट की लिंक नीचे दी गई है। आप इस लिंक पर क्लिक करके इस टेस्ट को दे सकते है। ये प्रश्न NCERT व RBSE पुस्तकों से बनवाए गए है।
Hindi Vyakaran for REET
- इस टेस्ट में कुल 30 प्रश्न है।
- सभी प्रश्न करने अनिवार्य है।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
- नकारात्मक अंक इस टेस्ट में नही रखा गया है।
- टेस्ट को पूरा हल करने के बाद SUBMITE पर क्लिक करे।
इस टेस्ट का अभ्यास करने के लिए विज़िट करे –
1.कौनसा वर्ण संयुक्त स्वर नही है –
- ऐ
- ओ
- औ
- ऊ
2.पुलिस किस वर्ग का शब्द है –
- तत्सम
- तद्भव
- देशज
- विदेशी
3.तुलना की दृष्टि से विशेषण की कितनी अवस्थाएँ है –
- दो
- तीन
- चार
- पांच
4.इनमे से कौनसा देशज शब्द है –
- चिमटा
- हस्ती
- हीरक
- विद्युत
5.किस शब्द में क्रिया से भाव वाचक नही बना हुआ है
- बनावट
- थकावट
- लिखावट
- निकटता
6.निम्न में से कौनसा शब्द विदेशी है –
- स्त्री
- नारी
- महिला
- औरत
7.निम्न में से किसमें भाव वाचक संज्ञा नही है –
- मनुष्यता
- भक्ति
- शैशव
- वकील
8.भारतीय सेना बहुत शक्तिशाली है , वाक्य में सेना संज्ञा है –
- जातिवाचक
- भाववाचक
- व्यक्तिवाचक
- समुदायवाचक
9.मदन काली पतलून पहन कर खेलने आया , में विशेषण है –
- पतलून
- मदन
- खेलने
- काली
10.मानव शब्द से विशेषण बनेगा –
- मनुष्य
- मानवता
- मानवीकरण
- मानवीय
11.किसी पूर्ण क्रिया के पहले आने वाली अन्य क्रिया को कहते हैं –
- संयुक्त क्रिया
- पूर्वकालिक क्रिया
- नामधातु क्रिया
- अपूर्ण क्रिया
12.किस वाक्य में सकर्मक क्रिया है –
- रणजीत खेलता है।
- लता गाना गाती हैं।
- प्रियंका दौड़ती है।
- राहुल हँसता है।
13.प्रिय का स्त्रीलिंग होगा –
- प्रिया
- प्रिये
- प्रियतम
- प्रियशु
14.सरकार ने किसानों को मुहावजा दिया , वाक्य में कारक है –
- कर्म कारक
- करण कारक
- सम्प्रदान कारक
- अपादान कारक
15.मोनिका से हँसा नही जाता , वाक्य में वाच्य है-
- कर्तृ वाच्य
- कर्म वाच्य
- भाव वाच्य
- इनमे से कोई नही
इन्हें भी पढे –
16.इनमे से कौनसा संधि विच्छेद सही नही है –
- सुरेश = सुर + ईश
- रमेश = राम + ईश
- महेश = महा + ईश
- नागेश = नाग + ईश
17.किस शब्द रचना में संधि के नियम का पालन नही हुआ है ?
- तेजोमयता
- मनःप्रसाद
- मनोकामना
- नीरोग
18.इत्यादि में कौनसी संधि है –
- दीर्घ
- गुण
- यण
- अयादि
19.इनमे से किस शब्द में विसर्ग संधि नही है –
- नीरोग
- निडर
- निर्दय
- नीरव
20.इनमे किस शब्द में स्वर संधि है –
- तल्लीन
- विच्छेद
- शरच्चन्द्र
- दीक्षान्त
21.नीरस में कौनसा समास है –
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरुष समास
- कर्मधारय समास
- बहुव्रीहि समास
22.रेल गाड़ी शब्द का सही समास विग्रह है –
- रेल पर चलने वाली गाड़ी
- रेल से चलने वाली गाड़ी
- रेल और गाड़ी
- पटरी से चलने वाली गाड़ी
23.अध्यादेश में उपसर्ग है –
- अधि
- अध्य
- अध्या
- अधी
24.किस क्रमांक में कृति – कृती शब्द युग्म का सही अर्थ है –
- कर्म – रचना
- रचना – करने वाला
- करने वाला – रचना
- किया गया – कर्म
25.तिमिर का विलोम शब्द है –
- आलोक
- प्रकाश
- ज्योतिर्मय
- उल्लास
प्रतिदिन टेस्ट सीरीज में भाग लेने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वॉइन करे।