REET Hindi Grammar : नमस्कार साथियों आज हम लेकर आयें है अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 ( आरईईटी )के लिए हिन्दी व्याकरण के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी REET 2025 ये प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रामबाण सिद्ध होगी अतः इस प्रश्नोत्तरी को आप एक बार अवश्य अटेन्ड करे और अपने मित्रों के साथ share करें । हिन्दी व्याकरण टेस्ट की लिंक नीचे दी गई है। आप इस लिंक पर क्लिक करके इस टेस्ट को दे सकते है। ये प्रश्न NCERT व RBSE पुस्तकों से बनवाए गए है।

Hindi Grammar for REET
- इस टेस्ट में कुल 30 प्रश्न है।
- सभी प्रश्न करने अनिवार्य है।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
- नकारात्मक अंक इस टेस्ट में नही रखा गया है।
- टेस्ट को पूरा हल करने के बाद SUBMITE पर क्लिक करे।
इस टेस्ट का अभ्यास करने के लिए विज़िट करे –
1.किस शब्द में ‘ नी ‘ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है ?
- नानी
- चीनी
- मोरनी
- जवानी
2.’कृत ‘ प्रत्यय का योग होता है –
- संज्ञा के साथ
- सर्वनाम के साथ
- क्रिया या धातु के साथ
- विशेषण के साथ
3.किस शब्द में ‘ अन् ‘ उपसर्ग का प्रयोग नही हुआ है ?
- अनुचित
- अनुपम
- अनुगमन
- अनिच्छा
4.निम्नलिखित में से किस शब्द में कोई उपसर्ग नही है ?
- बाकायदा
- हमसब
- नालायक
- हमदर्द
5. उज्ज्वल में कौनसा उपसर्ग लगा हुआ है ?
- उ
- उद्
- उत्
- उन्
6.अंधकूप में कौनसा समास है –
- अव्ययी भाव
- द्विगु
- द्वन्द्व
- कर्मधारय
7.अन्याय में कौनसा समास है ?
- अव्ययीभाव
- द्विगु
- तत्पुरुष
- बहुब्रीहि
8.किस क्रम में कर्मधारय समास का उदाहरण नही है ?
- देहलता
- संसार – सागर
- भला – मानस्
- जगबीती
9.किस क्रमांक में खिड़की का पर्यायवाची नही है ?
- वातायन
- गवाक्ष
- झरोखा
- द्वार
10.’पारिजात’ किसका पर्यायवाची है –
- कमल
- गुलाब
- कल्पवृक्ष
- केवड़ा
11.किस क्रम में विलोम शब्द उचित नही है –
- पतिव्रता – कुलटा
- निंद्य – स्तुत्य
- नत – उन्नत
- परितोष – संतोष
12.वक्र शब्द का सही विलोम है –
- टेढ़ा
- तिरछा
- ऋजु
- संकुचन
13.रास्ते मे खाने के लिए ले जाने वाली भोज्य सामग्री को कहते हैं –
- पथ आहार
- अल्पाहार
- नाश्ता
- पाथेय
14.दूसरों की त्रुटियाँ खोजने वाला कहलाता है –
- समीक्षक
- समीक्षण
- छिन्द्रान्वेषण
- छिन्द्रान्वेषक
15.’सम – शम ‘ युग्म का सही अर्थ वाला युग्म है –
- शांति – चावल
- मोक्ष – समान
- समान – मोक्ष
- मोक्ष – शांति
इन्हें भी पढे – हिन्दी व्याकरण के अन्य टेस्ट के लिए विज़िट करे –
16.’अभय – उभय ‘ शब्द युग्म का सही अर्थ है –
- भयभीत – दोनो
- दोनो – निर्भय
- निर्भय – दोनो
- भयभीत – ऊँचा
17.शुध्द वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए –
- कवित्रि
- कवयित्री
- कवयित्रि
- कवयीत्री
18.किस क्रमांक में शुध्द शब्द है –
- अभिसेक
- अभिशेक
- अभिषेक
- अभीषेक
19.कर्म के आधार पर क्रिया कितने प्रकार की होती है –
- एक
- दो
- तीन
- चार
20.किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नही है –
- बच्चे तारक मेहता देख रहे हैं
- श्याम दूध पी रहा है
- सोहन ने कार खरीदी
- मोर नाचता है
21.निम्न में से कौनसा शब्द विदेशी है
- लोटा
- चाकू
- आटा
- पेट
22.निम्न में से यौगिक शब्द है –
- कलश
- कमरा
- चतुर
- रेखांकित
23.भवन का संधि विच्छेद होगा
- भ + वन
- भ + अन
- भो + अन
- भौ + अन
24.एकैक में कौनसी संधि है –
- वृद्धि
- दीर्घ
- अयादि
- गुण
25.निम्न में से गुण संधि नही है –
- सप्तर्षि
- महेश
- महोत्सव
- योगीश्वर
26. निम्न में से कौनसे विकल्प मे एकवचन है ?
- आँसू
- जनता
- हस्ताक्षर
- दर्शन
27. निम्न में से किसमे स्त्रीलिंग शब्द नहीं है ?
- हथिनी
- सिंहनी
- तपस्वी
- मालिन
28. श्याम पुस्तक पढ़ता है। वाक्य में काल है –
- सामान्य वर्तमान
- संभाव्य वर्तमान
- सामान्य भविष्य
- सामान्य भूतकाल
29. मेरे द्वारा व्यायाम किया जाता है , वाक्य में वाच्य है –
- कर्तृवाच्य
- कर्मवाच्य
- भाववाच्य
- इनमे से कोई नहीं है
30. वाक्य के भीतर एक ही प्रकार के शब्दों को अलग करने के लिए कौनसा चिह्न प्रयुक्त होता है ?
- अल्प विराम
- अर्द्ध विराम
- योजक चिह्न
- पूर्ण विराम
प्रतिदिन टेस्ट सीरीज में भाग लेने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वॉइन करे।